पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में गुरुवार को वार रूम की बैठक हुई। बैठक में कोरोना के केस कम होने के चलते प्रशासन ने शहर में कई प्रतिबंध हटा दिए हैं। प्रशासन ने अपनी मंडी समेत सभी मार्केटों का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है। सभी जगहों पर कोरोना को लेकर नियमों की पालना करनी होगी।
ये राहत भी दी
- सभी जिम व हेल्थ सेंटर्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले रहेंगे, परंतु सभी स्टाफ़ को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी होनी अनिवार्य हैं।
- सुखना लेक पर सुबह 5 से लेकर रात 10 बजे तक सभी बोटिंग समेत सभी गतिविधियों की अनुमति दे दी है है। हालांकि सुखना लेक पर सभी दुकानें पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद खोली जाएंगी, जिसमें कोरोना के सभी नियमों की पालना करनी होगी।
- 1 फरवरी से 10वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। सभी यूनिवर्सिटी और कालेजों को भी पहले की तरह खोलने की इजाज़त दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में शिक्षा विभाग की तरफ से डिटेल ऑर्डर जारी किए जाएंगे।
- कोचिंग इंस्टीट्यूट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन 15 से 18 वर्ष के छात्रों को एक डोज़ और 18 वर्ष से ऊपर छात्रों को दोनों डोज़ लगी होनी अनिवार्य है।