फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुंभड़ा में दो गुटों में हुई भिड़ंत में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रविवार मोहाली के गांव कुंभड़ा में दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें तीन युवकों को गंभीर चोट आई थी। घायलों की पहचान राहुल, प्रिंस और हर्ष के तौर पर हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान अर्जुन, गौरव उर्फ गुरी दोनों वासी गांव कुंभड़ा बब्बू उर्फ हरपाल, हरदीप और करणवीर तीनों वासी गांव सोहाना के रूप में हुई है। घायल प्रिंस के मृत होने की सूचना थी जोकि झूठी निकली है। जानकारी के अनुसार, घायल हर्ष ने पुलिस को शिकायत दी है कि घायल राहुल और आरोपी गौरव के बीच में एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों के बीच रंजिश थी। इस रंजिश के चलते ही आरोपियों ने राहुल, प्रिंस और हर्ष पर हथियारों से हमला कर दिया था। लहूलुहान हालत में घायलों को छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वारदात की सूचना पर फेज-8 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आरोपी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोट्स...
पुलिस ने वारदात में घायल हर्ष के बयानों के आधार पर गौरव सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास संबंधित मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2 मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें