फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस ने कॅरिअर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : तान्या भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फिटनेस का क्रिकेट में अहम रोल है। मेरे शारीरिक फिटनेस ने मेरा कॅरिअर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में मदद करने के लिए मैं डॉक्टरों की आभारी हूं। यह बातें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर तानिया भाटिया ने रविवार को पीजीआई में कही। वह पीजीआई में आयोजित वार्षिक खेल समारोह ग्लेडियस के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। इस अवसर पर पीजीआई के निदेशक प्रो विवेक लाल ने डॉक्टरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्लेडियस का अर्थ है युद्ध और सभी रेजीडेंट डॉक्टर हमेशा फ्रंटलाइन योद्धाओं के रूप में युद्ध में लगे रहते हैं। दिन रात काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं रेजिडेंट्स डॉक्टरों के खेल उत्साह और उनकी प्रतिभा से चकित हूं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। इसलिए खेल उनकी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सात दिनों तक आयोजित खेल समारोह में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों और उनकी टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम आयोजन पीजीआई रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन की तरफ से किया गया था। इसमें 12 से 17 जून तक विविध खेल हुए थे। इस समारोह में पीजीआई के रेजिडेंट्स डॉक्टरों समेत सैकड़ों से फैकेल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें