चंडीगढ़। आशना बागरी (20) ने हाल ही में दुबई में आयोजित एशिया पैसिफिक डांस कांग्रेस (एपीडीसी) सीजन-2 में एशिया ओपन चैंपियनशिप जीतकर ट्राइसिटी का नाम रोशन किया है। आशना चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रही हैं।उपलब्धि के बारे में बताते हुए आशना ने कहा, ‘प्रतियोगिता को जीतना बिल्कुल अद्भुत था क्योंकि मैंने बॉली साल्सा फ्यूजन किया था। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर कुछ नया करने की कोशिश की। इंडस्ट्री के विश्व प्रसिद्ध कोरियोग्राफरों से यह अवार्ड प्राप्त करने के बाद मैंने खुद को दुनिया के टॉप पर महसूस किया। मुझे अपने काम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो सराहना मिली, वह वास्तव में मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रही।’ वाईएंडवी ईवेंट्स द्वारा आयोजित एपीडीसी कार्यक्रम में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 100 से अधिक डांसर्स ने हिस्सा लिया। आशना ने एशियन ओपन चैंपियनशिप की 20-35 वर्ष (आयु) श्रेणी में भाग लिया।