देश में पहली बार एक बड़ी कवायद की जा रही है। लोग अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवा सकेंगे। अब फेसबुक नए वोटरों को याद दिलाएगा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लें।
युवाओं में फेसबुक के क्रेज को देखते हुए चुनाव आयोग ने अब नए वोटरों के लिए इसी सोशल नेटवर्किंग साइट का सहारा लेने का फैसला किया है। देश के पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
फेसबुक इंडिया ने इन राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के समझौता किया है। इसके तहत युवाओं को मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड कराने को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए फेसबुक ने रजिस्टर टु वोट फीचर शुरू किया है।
छह अक्तूबर को फेसबुक का प्रयोग करने वाले इन पांचों राज्यों के 18 साल से अधिक की उम्र के लोगों को न्यूज फीड द्वारा याद कराया जाएगा कि वे रजिस्टर टु वोट बटन का इस्तेमाल कर अपना वोट बनवाएं।