फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहली बार हवाई सफर करने वाले यात्रियों की होगी आवभगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक विशेष यात्री सेवा अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को घोषित 24 दिवसीय अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव देना है। हर यात्री महत्वपूर्ण, हर कदम आपके साथ के नारे के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश नागाइच ने बताया कि अभियान में सात क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों को विशेष सहायता और परिवार-अनुकूल सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए सीआईएसएफ, एयरलाइंस और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल किया जाएगा।
विशेष सफाई अभियान के साथ पेयजल, पार्किंग, डिजिटल सेवाएं, बैगेज और चिकित्सा एवं आपातकालीन सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। आवाजाही को आसान और बाधा रहित बनाने पर भी जोर रहेगा। अतिथि देवो भव की भावना से स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। यात्रियों के फीडबैक के आधार पर सुधार किए जाएंगे। अभियान के अंत में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सम्मानित कर इन व्यवस्थाओं को स्थायी बनाने की योजना तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें