फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार इस राज्य में 32 महिलाएं लडेंगी लोकसभा चुनाव

Mon, 24 Mar 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद से लोकसभा चुनावों में इस बार पहला मौका है जब नामांकन भरने वाली महिला प्रत्याशियों की संख्या प्रदेश में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 32 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

इस बार राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 299 प्रत्याशिया ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिनमें 267 उम्मीदवार पुरुष जबकि 32 महिलाएं हैं।

इस प्रकार राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशियों में महिलाओं का प्रतिशत केवल 10.7 है। हरियाणा निर्माण के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी।

इसके बाद 1971 में एक महिला और 1977 में दो महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं। इसके बाद हुए लोकसभा चुनावों में धीरे-धीरे महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें