फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहले रेलवे स्टेशन, फिर मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट और अब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पिछले दिनों रेलवे स्टेशन, सेक्टर 32 स्थित मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी बुधवार सुबह 4.50 बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी को ई-मेल पर दी गई। इस ई-मेल के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी सूचना मोहाली पुलिस को दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजे मैसेज में बैग के अंदर उपकरण छिपे होने की बात कही थी। इसके बाद सीआईएसएफ और मोहाली पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। ई-मेल में दो बम का जिक्र किया गया था लेकिन तलाशी अभियान के बाद ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद उड़ानों का संचालन सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले बीते 12 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। संस्थान के एक अधिकारी को भेजे ई-मेल में लिखा था कि मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के अंदर बम रखे हैं। बम जल्दी फट जाएंगे और तुम सभी मारे जाएंगे। पुलिस के मुताबिक सुबह 9:40 बजे यह ई-मेल आई थी। ई-मेल देखने के बाद स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया था। अस्पताल में उस समय करीब डेढ़ सौ मरीज थे, जबकि कुछ मरीज अस्पताल के अंदर दाखिल थे। उन सभी मरीजों को तुरंत वहां से निकाल कर एक अलग बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। वहीं, 13 जून को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें