फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो रवाना, 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर लौटेगी

Sat, 15 May 2021 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंंजाब मेडिकल ऑक्सीजन की गंभीर किल्लत झेल रहा है।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से राज्य में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाकर 300 मीट्रिक टन (एमटी) करने की मांग की हुई है।   
विज्ञापन
पंजाब से ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल ऑक्सीजन की गंभीर किल्लत झेल रहे पंजाब को जल्द ही बोकारो से अपने हिस्से की 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल जाएगी। दप्पर स्टेशन से शनिवार सुबह पंजाब की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना हुई। यह जानकारी राज्य सरकार द्वारा गठित ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के प्रभारी सीनियर आईएएस अफसर राहुल तिवारी ने दी।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि  टैंकर की ऊंचाई और ऑक्सीजन सप्लाई ले जाने में एजेंसियों को पेश आ रही मुश्किलों को दूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दो आईएसओ कंटेनर खरीदने और इनको प्रयोग में लाने के योग्य हैं, जो रेलवे की एचबीएल जरूरतों के अनुसार हैं।

उन्होंने बताया कि हम ऑक्सीजन खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और सुचारू खरीद के लिए पंजाब की भरोसेमंद संस्था मार्कफेड की सेवाएं ले रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी न रहे। राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन ने भी शनिवार को ट्वीट कर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम के अधिकारियों और मार्कफेड के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

 

इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने बताया था कि उन्हें अभी तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। हालांकि उन्होंने मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के लिए सात कंपनियों को लाइसेंस जारी किए हैं। इनमें जल्द ही ऑक्सीजन का निर्माण शुरू हो जाएगा। पंजाब ने कोरोना से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि ऑक्सीजन की मांग प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अधिकतर ऑक्सीजन बोकारो से मंगवाई जा रही है। पंजाब के पास फिलहाल 17 क्रायोजेनिक टैंकर हैं, जो इतनी दूर से ऑक्सीजन लाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्हें 10 और क्रायोजेनिक टैंकरों की जरूरत है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें