फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजीव विहार आर्मी वेलफेयर सोसाइटी में पहली लिफ्ट स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। राजीव विहार आर्मी वेलफेयर हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर-13 में लिफ्ट लगाई गई। जिससे विशेष रूप से सोसाइटी में रहने वाले सेना के पूर्व सैनिकों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की पहल वर्ष 2016 में तत्कालीन अध्यक्ष कर्नल नरिंदर सिंह ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए की थी। बाद में ब्रिगेडियर एससी रांगी, वीएसएम एवं एसएम की अध्यक्षता में बोर्ड के अधिकारियों की नियुक्ति के साथ इस योजना को गति मिली।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर कटोच, वीएसएम और कर्नल जीएस गोरैया ने इस सपने को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए। उनके साथ सोसाइटी के सचिव कर्नल केसी सकलानी और वित्त सचिव कर्नल जगदीश का भी विशेष योगदान रहा।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष कर्नल डीएस. सरा ने निवासियों की मौजूदगी में पहली लिफ्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लिफ्ट की स्थापना से बुजुर्गों, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यह सोसाइटी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें