फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से नांदेड़ साहिब के लिए उड़ाने शुरू, केक काटकर मनाई खुशी...पहले दिन सीटें फुल

Thu, 10 Jan 2019 09:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
नांदेड़ साहिब के लिए उड़ानें शुरू
विज्ञापन

नांदेड़ साहिब के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुई। इस दौरान एक भव्य आयोजन किया गया। सिख संगत ने सभी यात्रियों को बधाइयां दीं। ढोल की थाप पर नृत्य हुआ। शबद-कीर्तन और अरदास की गई। सिख समुदाय के लोगों ने केक भी काटा। पहली फ्लाइट से कई जानी-मानी हस्तियों ने उड़ान भरी। इसमें राज्यसभा सदस्य एसएस ढींढसा व श्री आनंदपुर साहिब के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा शामिल रहे। 

विज्ञापन


पंज प्यारे भी पहली फ्लाइट में शामिल हुए। इस खास मौके पर एयर इंडिया के डायरेक्टर कॉमर्शियल एसएस ओबराय, नार्थ इंडिया के जीएम दिव्या मोहन व स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने यात्रियों को अटेंड किया और शुभकामनाएं दीं। सभी 162 सीटें फुल थीं। 

नांदेड़ साहिब के लिए फ्लाइट मंगलवार और बुधवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित की जाएंगी। दोनों दिन फ्लाइट नौ बजकर 21 मिनट पर उड़ेंगी, जो नांदेड़ साहिब में 11.30 बजे पहुंचेगी। वहां से 12 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट उड़ेगी, जो वापस चंडीगढ़ में करीब पौने तीन बजे लैंड करेगी। यात्रियों को पहले नांदेड़ साहिब जाने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन अब सीधे चंडीगढ़ से नांदेड़ साहिब जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें