फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सैनिटाइजर के 11 ब्रांडों के खिलाफ केस दर्ज, सभी के सैंपल मिले फेल

Wed, 05 Aug 2020 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने सैनिटाइजर के नमूने फेल होने के कारण 11 सैनिटाइजर मार्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही संबंधित मार्का को लाइसेंस रद्द या मार्का को निलंबित करने का नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के खाद्य एवं औषध प्रशासन ने 248 नमूने एकत्र किए थे, जिनमें से 123 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन


इनमें से 109 नमूने पास हुए, जबकि 14 फेल पाए गए हैं। 9 ब्रांड की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, जबकि 5 में मैथेनॉल की अधिकता मिली है, जो जहर का काम करता है। उन्होंने कहा कि फेल मार्का सैनिटाइजर का पूरा स्टॉक मार्केट से वापस लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न हो सके।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैथल जिले के बेस्ट टाइम यूनिट व मदर हेल्थ ब्रांड के नमूने फेल पाए गए। इसी प्रकार करनाल जिले के ग्लोबल बोटलर के 9 नमूने फेल मिले, जिनमें शरीर के लिए हानिकारक मैथेनॉल की अधिकता पाई गई। इनके अलावा हिसार जिले से दो ब्रांड भी गुणवत्तापरक नहीं पाए गए हैं। इनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है और उचित कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

 विज ने बताया कि कोरोना काल शुरू होते ही बाजार में नकली सैनिटाइजर बिकने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके चलते खाद्य एवं औषध प्रशासन को हरियाणा के जिलों में छापेमारी करने के निर्देश दिए थे। 6 से 8 मार्च तक सभी जिलों में छापेमारी की और 158 नमूने एकत्र किए गए। इसी प्रकार 22 मई को भी राज्य के विभिन्न भागों से 90 नमूने एकत्र किए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें