मोहाली। टीडीआई सिटी के वलिंग्टन हाइट्स-2 सोसायटी के एक फ्लैट पर युवक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड शिव पूजन निवासी सेक्टर-117 बल्लोमाजरा ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को टीडीआई सिटी में स्थित वलिंग्टन हाइट्स-2 सोसायटी में रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक आया। उसने सोसायटी के फ्लैट नंबर-103 के बाहर जाकर फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग रंजिश के चलते की गई है।