फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पलसोरा चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर देर रात 11.00 बजे तीन युवक एक युवक पर फायरिंग कर फरार हो गए। गनीमत रही कि सनसनाती गोली माथे को छूकर निकल गई। इस दौरान छर्रे लगने से युवक के सिर पर चोटें आई हैं। उसे घायल अवस्था में सेक्टर- 16 में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार किसी युवती के कारण पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने आरोपों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर- 56 स्थित मकान नंबर 958 में विनोद कुमार अपने परिवार समेत रहता है। उसकी सेक्टर- 56 में किरयाने की दुकान है। रात करीब 11 बजे पलसोरा पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर सैर कर रहा था। आरोप है इस दौरान इसी सेक्टर में रहने वाले अमन, चंदन और रविंदर नामक युवक वहां आ धमके। इस दौरान उन्होंने हाथ पीठ पर तेजधार हथियारों से हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब विनोद कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा तभी युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली माथे से छूती हुई निकल गई, लेकिन छर्रे लगने से वह घायल हो गया। शोर शराबे के बाद आसपास के लोगों को जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पीसीआर ने घायल विनोद कुमार को तुरंत जीएमएसएच 16 में पहुंचाया, जहां उसका देर रात आगरा इलाज चलता रहा।
विज्ञापन

वही सूचना पर सेक्टर- 39 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि मामला किसी युवती के कारण पुरानी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामला साफ होगा।
विनोद ने ये आरोप लगाया
विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि युवकों ने उसे चाकू दिखाया और लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें