रविवार रात को जेएंडके के एक ट्रक सवार युवक ने पटाखा चलाकर फेंक दिया, जिससे अफरा तफरी मच गई। एक पटाखा स्कूटर सवार के पास जाकर गिरा, जिसके बाद ट्रक चालक व स्कूटर चालक में बहसबाजी व गाली गलौज हुई। जानकारी देते हुए स्कूटर चालक नितिन दिनेश ने बताया कि वह चौगिट्टी फ्लाईओवर पर आ रहा था तो जम्मू कश्मीर के ट्रक सवार लोगों ने उस पर पटाखे जलाकर फेंकने शुरू कर दिए।
सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें पठानकोट चौक से पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान मजीद अहमद और इस्पार्क हुसैन जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल का कहना है कि ट्रक में सवार एक व्यक्ति ने पटाखे जलाकर फेंक दिये थे, जिसे लेकर विवाद हुआ है।