फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर में बिकने लगे पटाखे, चेकिंग के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पटाखों के स्टाॅल लग गए हैं। कुछ जगहों पर शनिवार देर शाम तक भी स्टॉल लगाने का काम जारी था। शनिवार को धनतेरस से लोगों ने पटाखे खरीदने शुरू कर दिये। इसी के साथ डीसी निशांत कुमार यादव ने इन्फोर्समेंट टीमों को पटाखों के स्टॉल पर आग से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होने और ग्रीन पटाखों को लेकर जो गाइडलाइंस जारी की थी उनको लेकर चेकिंग के निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने स्पष्ट किया है कि पटाखों के स्टॉल पर केवल ग्रीन पटाखे बेचे जाएं। चाइनीज पटाखे रखने या बेचने पर संबंधित लाइसेंसी पर एक्शन लेने को कहा है। शहर में रामदरबार में कार बाजार स्थल पर, सेक्टर-24 वाल्मीकि मंदिर के पास, सेक्टर-28 गुरुद्वारे के पास, सेक्टर-29 पंप के पास, सेक्टर-30 आरबीआई कालोनी के पास, सेक्टर-33 में चौक के पास, सेक्टर-37 मंदिर के पास, सेक्टर-4 हनुमतधाम मंदिर के पास, सेक्टर-43 दशहरा ग्राउंड, सेक्टर-46 चौक के पास और सेक्टर-49 में रयान स्कूल के पास साइटें तय की गई हैं जहां पर ही पटाखों के स्टाॅल लग गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें