फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच और रोडवेज बस के बैटरी बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

Sat, 30 Jun 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
विज्ञापन
ट्रेन की कोच पर लगी आग
विज्ञापन
शनिवार दोपहर कैंट रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दोपहर अलग-अलग आगजनी के मामले सामने आए। दोनों मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर 11.20 बजे ट्रेन नंबर 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची। ट्रेन अभी स्टेशन पर ही खड़ी थी कि एकाएक जनरल डिब्बे के टॉयलेट से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। उस समय प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ भी मौजूद था, जिसने तुरंत रेलवे स्टाफ को मामले की जानकारी दी।

कुछ ही क्षणों में रेलवे इलेक्ट्रिक, कैरिज एंड वैगन के अलावा अन्य विभागों का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। इस बीच डिब्बे में सवार यात्री आनन-फानन में ट्रेन से उतर गए। पहले पानी की पाइप से दोनों तरफ से पानी फेंका गया और बाद में टॉयलेट की खिड़की तोड़कर अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पाया गया कि आग टायलेट में रखे कूड़ेदान में लगी थी। 
विज्ञापन

15 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

परेशान यात्री
रेल अधिकारियों का अनुमान है कि किसी ने इसमें सिगरेट या अन्य ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था, जिससे यह आग लगी। उधर रेलवे स्टाफ ने इससे पहले यह समझा कि आग डिब्बे में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। इसकी जांच के लिए डिब्बे के अंदर वायरिंग व अन्य पैनल को खोला गया, मगर सब कुछ सामान्य ही पाया गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देरी से दोपहर 12.05 बजे रवाना हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रेन में रेलवे द्वारा दो इलेक्ट्रिकल कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के साथ रवाना किया गया। 

स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल ने बताया कि डिब्बे में कहीं भी शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ है। आग टॉयलेट में रखे डिब्बे में लगी थी, जिस पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी तरह से कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

लुधियाना से सहारनपुर जाने वाले यात्री नद्दीम ने बताया कि वह टॉयलेट के ठीक पास बनी सीट पर बैठा था। जब उसने टॉयलेट से धुआं निकलता हुआ देखा तो उसने तुरंत इसकी जानकारी अन्य यात्रियों को दी, जिसके बाद कई यात्री डिब्बे से उतर गए थे। डिब्बे में सवार  मुरादाबाद निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसे यात्रियों का शोर सुनाई दिया जिसके बाद वह ट्रेन के दरवाजे की ओर बढ़ा तो वहां पर धुआं निकल रहा था। 
विज्ञापन

चलती बस से निकला धुआं, हादसा टला

सांकेतिक तस्वीर
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कैंट बस स्टैंड के निकट स्टाफ रोड पर झज्जर से चंडीगढ़ जा रही झज्जर डिपो की चलती बस से धुंआ उठने लगा। धुआं बस के बैटरी बॉक्स से उठ रहा था। चालक को जैसे ही इसका आभास हुआ उसने तुरंत बस को रोक लिया। बस में सवार लोगों को बस से नीचे उतारा, जिसके बाद बैटरी बॉक्स की जांच की गई। बॉक्स से धुआं उठ रहा था।

बस के परिचालक विनोद ने अग्निशमन यंत्र की मदद से तुरंत इस पर काबू पाया। विनोद ने बताया कि बस की प्रेशर गेज एकदम लीक हो गई, जिसके बाद चालक ने बस को रोक दिया था। उसने बताया कि बैटरी बॉक्स से बैटरी की तारें आपस में जुड़ गई थीं, जिस वजह से स्पार्किंग के बाद धुआं निकल रहा था। बस में 35 सवारियां थीं, जिन्हें घटना के बाद अन्य बसों में बैठाकर चंडीगढ़ की ओर रवाना किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें