फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के सांपला में टायर फैकट्री में आग, 5 लोग झुलसे, गंभीर

Sun, 24 Apr 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के सांपला में टायर फैकट्री में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा में रोहतक जिले के सांपला में टायर फैकट्री में भयानक आग लग गई। इसमें 5 लोग झुलस गए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनमें से तीन को नाजुक हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया और दो को रोहतक पीजीआई। फिलहाल सभी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। सीपीएम के नेता आज पीजीआई में घायलों से मिलने के ‌लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सांपला में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब टायर फैकट्री में जबरदस्त आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैकट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में फैकट्री में काम कर रहे 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आग लगने फैकट्री बुरी तरह खाक हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें