फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवालीः पटाखों की 4 दुकानों में भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक

Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी साबो(पंजाब)
विज्ञापन
बठिंडा में पटाखों के स्टॉल में लगी भयानक आग
विज्ञापन
दीवाली पर किसी को तोहफे मिले तो किसी को कंगाली। तलवंडी साबो में चार दुकानों के मालिकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। पंजाब के बठिंडा जिले के इस शहर में बस स्टैंड के पास लगाए गए पटाखों के चार स्टाल अचानक आग लगने से जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की रात हुए इस हादसे में दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ। आग इतनी भयानक थी कि जलते पटाखों ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा मौके से गुजर रहे ऑटो को भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड और आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया।

थाना तलवंडी साबो पुलिस प्रभारी एएसआई अमरीक सिंह का कहना है कि दर्शन सिंह ने स्थानीय बस स्टैंड के सामने स्थित दुकानों के आगे अवैध तौर पर चार पटाखों की स्टाल लगाई थी। इसमें शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने से स्टाल पर रखे पटाखे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस दौरान पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी आग लग गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व आसपास के लोगों ने जल्द आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि वह घटना बारे में जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस अवैध तौर पर पटाखों की स्टाल लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें