फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-17 में लगी आग, बिल्डिंग धराशायी

Mon, 09 Jun 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में रविवार शाम करीब पौने पांच बजे बेसमेंट में आग लगी जो जो भड़कती हुई रात 8 बजे तक टाप फ्लोर तक पहुंच गई।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे बिल्डिंग धराशायी हो गई। इसमें कुछ फायरमैन के दबे होने की सूचना है। इमारत मंजिला इमारत में रखे कंप्यूटर और रिकार्ड जलकर राख हो गया। लेकिन, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इससे संस्थान को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। यहां पर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट भी चलता है, जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा, यूटी के बिजली और पानी के बिल और कई परीक्षाओं के लिए पेपर भी तैयार होते हैं।
विज्ञापन


साथ ही इस्टीट्यूट की कप्यूटर लैब भी जल गई। आग लगने के कारण सेक्टर-17 की बिजली भी काटनी पड़ी जो देर रात तक नहीं आई। सूचना पर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन


हाइड्रोलिक मशीन भी एक घंटे बाद मौके पर पहुंच गई। अभी तक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

सूचना पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं प्रभारी वीके जैन और उनका स्टाफ भी पहुंचा जो देर रात तक मौके पर मौजूद रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें