फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः खरखौदा में एसबीआई के एटीएम में लगी भीषण आग, दो मशीनें और पैसे जलकर हुए राख

Wed, 20 May 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, खरखौदा(सोनीपत)

सार

  • पासबुक अपडेट करने की मशीन भी जल गई
  • सिक्योरिटी गार्ड नहीं था मौके पर
  • बैंक बताएगा कितने नोट जलकर हुए खाक
विज्ञापन
एटीएम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की सुबह हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एटीएम जलकर खाक हो गई और उसमें रखे पैसे भी। इसके साथ लगी पासबुक अपडेट करने की मशीन भी पूरी तरह से जल गई। आगजनी में कितने का नुकसान हुआ, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन


पैसे कितने जले और कितने बच गए, यह मशीन खोलने के बाद ही पता लगेगा। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त सिक्योरिटी गार्ड मौके पर नहीं था, वरना जानी नुकसान होता। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। वहीं पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि एटीएम में आग लगी कैसे?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें