फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान फिर हादसा, रसोई में लगी आग, शाहिद कपूर भी थे मौजूद

Sat, 25 Jan 2020 04:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) मोहाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पर आग लगने की सूचना सामने आई। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ स्टेडियम के ऊपर से उठते हुए धुएं से परेशान हो गया। जांच की तो पता चला कि स्टेडियम में बने रेस्टोरेंट में बनी रसोई में रखे सिलेंडर में खराबी आने सेे आग लग गई थी। इस आग से उठने वाला धुआं चिमनी के द्वारा स्टेडियम के ऊपर से निकलता दिखाई देने लगा। धुआं देखते ही स्टेडियम के कर्मचारी हरकत में आए और उन्होंने पाइप की मदद से आग बुझाई।

विज्ञापन


बता दें कि जब स्टेडियम में आग लगी तो वहां उस समय बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार उनके पिता पंकज कपूर भी उनके साथ थे। फिल्म का क्रू स्टाफ भी इस दौरान वहां मौजूद था। बता दें कि कुछ दिनों से ट्राइसिटी में जर्सी फिल्म की शूटिंग हो रही है।

पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में शूटिंग हुई। दो हफ्ते पहले पीसीए में जर्सी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर घायल हो गए थे। शॉट से पहले रिहर्सल के दौरान अचानक से आई गेंद उनके निचले होंठ पर जा लगी, जिससे खून निकलने लगा। उन्हें तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया था और टांके भी लगाने पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें