फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अदालत की ज्यूडिशियल अकेडमी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की जूडिशियल अकादमी में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से फ्रिज, टीवी, बेड समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। कमरे से धुआं निकलते देख मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया गया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। कमरे में रखे फ्रिज में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब 1.17 बजे की है। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की जूडिशियल अकादमी के कमरा नंबर (211) में अचानक लग गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट बाद आग पर काबू पाया। टीम की शुरुआती जांच में सामने आया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें