फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) ने मिलकर मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्मचारियों ने सेक्टर-17 बैंक स्क्वॉयर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने किया। कर्मचारियों ने सरकार की ओर से बैंकों का विलय करने, निजीकरण, डिफॉल्टरों से लॉन की रिकवरी न करने, डिफॉल्टर्स पर कोई कार्रवाई न करने और नौकरियों पर हमला करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सेक्रेटरी जगदीश राय ने कहा कि सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए बैंकिंग सुधार के नाम पर सरकारी बैंकों का विलय कर रही है। इससे ग्राहक और कर्मचारी दोनों का नुकसान होगा। इससे कई बैंक बंद हो जाएंगे और बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार का विलय करने का उद्देश्य बैंकों का निजीकरण करना है। सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को नकार रही है। सरकार पूंजीपतियों को फायदा देना चाहती है। इस मौके पर एसोसिएशन के डीके चौधरी, संजय सिन्हा और लवलीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें