फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर रूम में आग

Fri, 10 Jan 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 में वीरवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। शार्ट सर्किट से संस्थान के डायरेक्टर रूम में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे स्टेबलाइजर और एसी पूरी तरह से फुंक गया। ऐन वक्त पर फायर बिग्रेड को भी सूचना दे गई। हालांकि फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले सिक्योरिटी गार्ड ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। बड़ा नुकसान होने से पहले आग बुझा दी गई है।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे डायरेक्टर रूम से धुआं निकल रहा था। अंदर जाने का कोई भी रास्ता नहीं था।

वहां मौजूद गार्ड ने पहले इसकी सूचना अधिकारियों और फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले गार्ड ने डायरेक्टर रूम के पीछे वाली गैलरी से रूम के शीशे को तोड़ा और अंदर दाखिल हो गया।
विज्ञापन


उसने तुरंत एसी की लाइन को काट दिया और वहां से सारा सामान हटा दिया। इतने में फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां भी पहुंच गई।

आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि रात में एसी का ब्लोअर चलता रहा था, इस कारण आग लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें