फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा एक्सप्रेस से उतर कर इधर-उधर भागने लगे लोग, बचीं हजारों जानें

Sat, 11 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसे ही दरभंगा एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी, लोग उतर कर इधर उधर भागने लगे। अगर बड़ा हादसा हो जाता तो हजारों जिंदगियां चली जातीं। दरअसल, अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस में गार्ड बोगी में भयानक आग लग गई। इससे बोगी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


घटना पंजाब के जालंधर की है। इससे पहले की आग दूसरी बोगियों तक पहुंचती, ट्रेन को खाली करवा लिया गया। आग उस समय लगी, जब गाड़ी कैंट स्टेशन के पास थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। रेल अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

आग लगते ही मच गई अफरातफरी, कई लोग सवार थे

जालंधर स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर से वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे देहरादून जा रही थी। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन में की गार्ड बोगी में आग लग गई। गार्ड डिब्बे में लगी आग से अफरातफरी मच गई। ट्रेन में कई लोग सवार थे। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारियों की ओर से जांच टीम का गठन कर दिया गया है। टीम आग लगने के कारणों की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें