अन्य पशुओं को बचा लिया गया। करीब 20 से अधिक पशु झुलस गए हैं। जिनको उपचार दिया जा रहा है। फायर ब्रिगेड को डेयरी संचालक ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण डेयरी में आग लगी है। पशुओं को तेज गर्मी से बचाने के लिए डेयरी की टीन शेड की छत पर फूस डाला हुआ था। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने जल्द ही आग को पकड़ लिया। जिससे यह हादसा हो गया।
चिकित्सकों की टीम भी पहुंची मौके पर
हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक गाय व भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही रेवाड़ी से पशु चिकित्सकों की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। डॉ. अवनित, डॉ. हंसराज, डॉ. सुनील कुमार की टीम घायल पशुओं का उपचार में जुटी रही।
तीन साल पूर्व शुरू किया था व्यवसाय
शहर के विकास नगर निवासी अनिल कुमार ने करीब तीन साल पूर्व डेयरी का व्यवसाय शुरू किया था। मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने उसका व्यवसाय चौपट कर दिया। पशुओं के जिंदा जल जाने पर बेहद दुख हो रहा है अब झ़ुलसे पशुओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर आग का करण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। आग के कारण करीब 19 पशुओं की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विनोद कुमार, एसएचओ थाना सदर