फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः रेवाड़ी के डेयरी फार्म में आग लगने से मची अफरा तफरी, 24 पशुओं की जलकर मौत

Tue, 21 May 2019 08:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

रामगढ़ गांव के समीप डेयरी में मंगलवार को शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में दो भैंस, 17 गाय समेत 19 पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौके पर करीब 80 पशु थे। डेयरी कर्मियों ने मौके से करीब 61 पशुओं को बचा लिया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। करीब 20 से अधिक पशु झुलस गए हैं। जिनको उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के विकास नगर निवासी अनिल कुमार ने अपनी पत्नी संगीतेश के नाम से रामगढ़ गांव के समीप डेयरी खोली है। मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे डेयरी में अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई। डेयरी पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। डेयरी में पशुओं का चारा होने के कारण आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इस दौरान डेयरी संचालक, पुलिस व दमकल को भी सूचना दी गई। पशुओं को भी बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कुछ देर बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दो भैंसों, 17 गाय सहित 19 पशुओं की मौत हो गई। घटना के समय डेयरी में 80 से अधिक पशु बांधे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पशुओं को बचा लिया गया। करीब 20 से अधिक पशु झुलस गए हैं। जिनको उपचार दिया जा रहा है। फायर ब्रिगेड को डेयरी संचालक ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण डेयरी में आग लगी है। पशुओं को तेज गर्मी से बचाने के लिए डेयरी की टीन शेड की छत पर फूस डाला हुआ था। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने जल्द ही आग को पकड़ लिया। जिससे यह हादसा हो गया।

चिकित्सकों की टीम भी पहुंची मौके पर
हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक गाय व भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही रेवाड़ी से पशु चिकित्सकों की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। डॉ. अवनित, डॉ. हंसराज, डॉ. सुनील कुमार की टीम घायल पशुओं का उपचार में जुटी रही।

तीन साल पूर्व शुरू किया था व्यवसाय
शहर के विकास नगर निवासी अनिल कुमार ने करीब तीन साल पूर्व डेयरी का व्यवसाय शुरू किया था। मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने उसका व्यवसाय चौपट कर दिया। पशुओं के जिंदा जल जाने पर बेहद दुख हो रहा है अब झ़ुलसे पशुओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर आग का करण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। आग के कारण करीब 19 पशुओं की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विनोद कुमार, एसएचओ थाना सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें