फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, स्कूल में मची अफरा-तफरी

Sun, 04 May 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण स्कूल में रखे सिलेंडर में लीकेज को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि स्कूल में लगी आग से कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे ने स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय बरती जाने वाली असावधानी जरूर सामने आ गई।

आग की खबर सुन अभिभावकों के होश उड़े

आग लगने की बात जैसे ही स्कूल से बाहर निकली तो बच्चों के अभिभावक स्कूल की ओर भागने लगे। देखते ही देखते स्कूल के बाहर लोगों का तांता लगा गया।

जिस समय आग लगी उस समय मिड-डे मील के कमरे के पिछवाड़े रहने वाले वाले रामसिंह के लड़के वीरेंद्र कटारिया ने अपनी जान जोखिम में डाली और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। इन युवकों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन इन में से एक युवक झुलस गया।

महिलाओं ने स्टोर में घुस कर जान बचाई

जानकारी के अनुसार स्कूल में हर रोज की तरह मिड-डे मील का खाना बनाने वाली छह महिलाएं जैसे ही खाना बनाने लगीं तो एक सिलेंडर की रबड़ ने अचानक आग पकड़ ली और आग ने एकदम से इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि जो महिलाएं खाना बना रही थी वह खाने को स्टोर करने वाले कमरे में घुस गईं और चिल्लाने लगी।

उसके बाद पड़ोस में रहने वाले रामसिंह का परिवार जैसे ही छत पर पहुंचा तो उनका लड़का वीरेंद्र दीवार फांदकर स्कूल में प्रवेश कर गया और अपनी जान जोखिम में डालकर सिलेंडर की रबड़ को अलग करते हुए स्वयं आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ी फायरब्रिगेड

उसके बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी स्कूल में पहुंची। तब जाकर कहीं स्कूल के अध्यापकों की जान में जान आई।

आननफानन में सरकारी अस्पताल के डॉ. कृष्णकांत भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, जो महिलाएं इस हादसे में बेहोश हो हुईं, उनकी डाक्टरों ने उपचार किया।

जब इस बारे में स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह दो जिन से छुट्टी पर हैं। उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें