फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता के भाई के बैटरी गोदाम में लगाई आग

विज्ञापन
गोदाम में आग से जली बैटरियां। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा नेता के भाई के धनास स्थित बैटरी गोदाम का ताला तोड़कर कुछ अराजकतत्वों ने आग लगा दी। गोदाम से धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने पानी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया गोदाम में रखी 40 से 50 बैटरी जलकर राख हो गई। मामले की शिकायत संबंधित थाना बीट बॉक्स के पुलिस को दी गई है। शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला नंबर दो भाजपा के आईटी सेल के संवाहक रविंदर ठाकुर के अनुसार, वह परिवार समेत धनास में रहते हैं। उनके छोटे भाई किशन ठाकुर का बैटरी का काम है। उन्होंने धनास में ही अपना बैटरी का एक गोदाम बना रखा है। आरोप है कि बुधवार देर रात आठ से दस युवकों ने गोदाम का ताला तोड़कर उसमें आग लगा दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पड़ोसियों के घर के बाहर कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। हालांकि, आग लगने के बाद पड़ोसियों ने घर के पिछली तरफ से निकलकर आग पर काबू पाया। आग की सूचना जब किशन ठाकुर को मिली तो सभी मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोदाम में रखी 40 से 50 बैटरी जल चुकी थी। बताया गया कि आग लगने से तकरीबन एक लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें