सेक्टर-17 में पंजाब नेशनल बैंक के बेसमेंट में शुक्रवार शाम आग लग गई। इस आग से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे उक्त बैंक के बेसमेंट में एक बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट हो गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई।
विभाग के अनुसार बैंक के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा है। इस आग से बेसमेंट में कई तारें जल गईं।