फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज कमेटी ने लिया निर्णय, फायर विभाग के कर्मचारियों का होगा विशेष बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। कमेटी ने तय किया कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का विशेष बीमा कराया जाए। इसके लिए सदन की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फायर विभाग के कर्मचारियों का काम हमेशा खतरे से भरा रहता है। ऐसे में उनके साथ कभी कोई हादसा हो जाए तो परिवार को सहयोग के रूप में कुछ राशि मिलनी चाहिए, इसलिए कर्मचारियों का बीमा कराना जरूरी है। इसका एजेंडा सदन की बैठक में लाया जाएगा। विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर चेकिंग करने को भी कहा गया। विभाग के कम्युनिकेशन सिस्टम की स्पेसिफिकेशन को सदन की बैठक में लाने को कहा गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य रविकांत शर्मा, पार्षद राजेश गुप्ता, देबेंद्र सिंह बबला, मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह, मेजर जनरल एमएस कांडल, चीफ फायर ऑफिसर अनिल कुमार गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें