फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः बरवाला स्थित हरियाणा विस स्पीकर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Tue, 12 May 2020 09:25 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला ( हरियाणा)

सार

  • रात एक बजे लगी आग, 6 शहरों से फायर ब्रिगेड की 24 से अधिक गाड़ियां आई
  • आग लगने से 80 फीसदी सामान जला, बरवाला के पास है प्लाईवुड फैक्ट्री
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के विधानसभा स्पीकर और पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की बरवाला में अंबाला रोड पर स्थित रामा प्लाईवुड फैक्टरी में सोमवार रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री का 80 फीसदी सामान जल गया।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की 24 से अधिक गाड़ियों ने 8-9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना पाया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।   

फैक्टरी के बाहर गेट के पास बने कमरों की छतों पर सो रहे मजदूरों को जब आग की लपटें उठती नजर आईं तो उन्होंने इसकी सूचना फैक्ट्री मैनेजर को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना बरवाला पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद 10 मिनट में बरवाला पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। 
विज्ञापन


इस पर काबू पाने के लिए फायर विभाग के अधिकारियों को पंचकूला, कालका, डेराबस्सी, नारायणगढ़, अंबाला और यमुनानगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला एसडीएम धीरज चहल, तहसीलदार पुन दीप शर्मा, बरवाला सरपंच बलजिंदर गोयल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें