चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह फिर पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज बापूधाम के, एक पुलिस लाइन और एक धनास का रहने वाला है। बापूधाम निवासी मरीजों में 35 और 33 साल की एक-एक महिलाओं समेत एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है।
तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। वहीं, चौथा मरीज धनास के कच्ची कॉलोनी 44 वर्षीय युवक है। पांचवीं मरीज पुलिस लाइन की रहने वाली 26 साल की युवती है। इन पांच मरीजों के मिलने के बाद चंडीगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 186 हो गई है।