फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के नर्सिंग हॉस्टल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के नर्सिंग हॉस्टल में मंगलवार की सुबह आग लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हॉस्टल के एक कमरे में रखे फ्रिज में अचानक सुबह 9 बजे शॉट-सर्किट से आग लग गई। उस दौरान उस कमरे की नर्सिंग ऑफिसर ड्यूटी पर थी। इस कारण कमरे में ताला बंद था। बंद कमरे से धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने दूसरे कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद पुरुष सुरक्षा कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। इससे फ्रिज और कमरे में रखा कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें