फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चलती गाड़ी में लगी आग, ऑटोमेटिक लॉक, चालक ने बामुश्किल बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में शुक्रवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से गाड़ी अंदर से ऑटोमेटिक लॉक हो गई। चालक ने बामुश्किल गाड़ी से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक गाड़ी में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। गाड़ी चालक का कहना है कि वह देर रात को गाड़ी में घर जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। उसने गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी लॉक होने के कारण खुल नहीं रही थी। उसने किसी तरह से गाड़ी का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें