फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पॉर्लर से ड्यूटी खत्म कर घर जा रही युवती से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीना, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-48 में बीती शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस एक्ट 304, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पॉर्लर से ड्यूटी कर युवती साइकिल पर घर जा रही थी।
विज्ञापन

मोहाली के जगतपुरा गांव की रहने वाली युवती की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नेचिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता युवती मोना कुमारी निवासी गांव जगतपुरा मोहाली ने बताया कि वह सेक्टर-46 मार्केट में स्थित वैष्णव ब्यूटी पाॅर्लर में नौकरी करती है। शुक्रवार को छुट्टी के बाद करीब रात में करीब 7:30 बजे वह साइकिल पर घर जा रही थी।
जब वह फैदा गांव से सेक्टर-48 टी-प्वाइंट के पास पोल नंबर 17-18 के बीच पहुंची तो आरेंज रंग की मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट पहने तीन युवक आए और उसे रोककर जबरदस्ती उसका मोबाइल फाेन छीनकर फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से युवती ने हेल्पलाइन नंबर-112 पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें