सारंगपुर में फर्नीचर गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सारंगपुर कॉम्प्लेक्स के पास गोदाम में शनिवार सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से फर्नीचर बनाने का सामान जल गया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने बताया कि थिनर के कारण आग काफी तेजी से फैल गई, जिस कारण से सारा सामान जल गया।