आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंडीगढ़ सेक्टर 26 की मेन मार्केट में गोल्ड विंग्स ज्वेलर्स के बेसमेंट में बने ग्लास ट्रेडर्स शोरूम में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। पिछले 2 घंटे से पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त शोरूम के अंदर तीन-चार लोग मौजूद थे। शोरूम में मौजूद लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से अचानक धुआं उठा और फिर उसके बाद तेजी से आग लग गई। शोरूम के मालिक ने बताया कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।