फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर से कैमिकल भर रहे थे, एक स्पार्क से पूरी फैक्टरी जलकर खाक

Fri, 05 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित एक कैमिकल फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि आग ने साथ में बने एक गोदाम और सामने स्थित एक फैक्टरी को भी अपने चपेट में लिया। 
विज्ञापन


फैक्टरी के बाहर खड़ी एक कार और दो एक्टिवा सहित सात वाहन जल कर खाक हो गए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद पता चला कि कैमिकल फैक्टरी में हुए स्पार्क के कारण कैमिकल में आग लग गई जिस वजह से धमाके हुए और आग लग गई। 

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्टार ऑटो टेक कंपनी में फर्नेस आयल का काम होता है। शुक्रवार दोपहर को फैक्टरी के मुलाजिम गोदाम में बड़ी कैनी से मोटर द्वारा कैमिकल छोटी कैनियों में भर रहे थे। इसी दौरान वहां हुए स्पार्क के कारण काम कर रहे एक मुलाजिम को आग लग गई। खुद को बचाने के चक्कर में उससे कैमिकल का ड्रम छूट गया। इससे सड़क पर कैमिकल फैल गया और उसने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

स्विफ्ट कार और एक्टिवा समेत सात वाहन जले

कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग
इस आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान बाहर खड़ी स्विफ्ट कार के मालिक अशोक गाबा कार पीछे करने लगे तो कार के नीचे पड़े कैमिकल में भी आग लग गई। वह मुश्किल से बाहर निकले। इसी दौरान कैमिकल के गोदाम में पड़े ड्रम में ब्लास्ट हो गया और उसकी चिंगारियां गाबा प्लास्टिक फैक्टरी तक पहुंच गई।

आग ने वहां पड़े प्लास्टिक के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी के अंदर काम करने वाले मजदूरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कैमिकल फैक्टरी चलाने वाला मालिक मौके से गायब था। आस-पास के मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। कड़ी मशक्कत से दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर अधिकारियों का कहना है कि आग कैमिकल फैक्टरी की वजह से लगी है। कैमिकल के फैलने की वजह से उसने आस-पास की करीब चार फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें