फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयानक आग, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 23 Aug 2019 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुधियाना के गिल रोड के किशनपुरा रिहायशी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग का धुआं देख लोग इकट्ठा हो गए। आग इतनी भयानक थी कि धुआं और लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


तीस गाड़ियों ने पानी डालकर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय कोई भी मजदूर अंदर काम नहीं कर रहा था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जानकारी के अनुसार गिल रोड सेंट्रल मार्केट के पीछे किशनपुरा इलाका है। 

विज्ञापन

जहां पर प्लास्टिक का दाना तैयार किया जाता है। यह फैक्ट्री इलाके में दो मंजिला थी। पहली मंजिल पर लेंटर तो दूसरी पर शेड लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई तो आग का धुआं बाहर दिखाई देने लगा। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। 

इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर विभाग का कहना है कि तीस गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों में दो मंजिला वो भी शेड डाल कर फैक्ट्री बिना मंजूरी के ही चलाई जा रही है। लोगों ने प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की बात की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें