फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुरानी गाड़ियों के गोदाम में लगी आग, 20 लग्जरी गाड़ियां खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/मनीमाजरा। मक्खन माजरा गांव स्थित एसके मोटर्स की वर्कशॉप में मंगलवार सुबह चार बजे लगी भीषण आग में करीब 20 लग्जरी गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस आग से यहां रखा सारा सामान भी जल गया। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 50 कर्मचारियों की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि बीएमडब्ल्यू, जगुआर, लैंड क्रूजर, मर्सिडीज और रेंज रोवर जैसी महंगी गाड़ियां, मशीनरी, कंप्यूटर और अन्य उपकरण राख हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया फायर विभाग के फायर ऑफिसर गुलशन कालरा ने बताया कि वर्कशॉप के साथ लगी तीन कबाड़ी की दुकानें आग की चपेट में आ गईं। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो पूरी कबाड़ी मार्केट जल सकती थी।

-


वर्कशॉप के बाहर खड़ी गाड़ियां बचाई गईं

वर्कशॉप टीन शेड में होने और चारों ओर से बंद होने के कारण आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा। हालांकि बाहर और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को फायर ब्रिगेड ने जलने से बचा लिया। अधिकारियों के अनुसार वर्कशॉप में मौजूद ऑयल और केमिकल के कारण आग तेजी से फैल गई थीं। वर्कशॉप मालिक ने बताया कि चौकीदार से आग की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान आग की लपटों से वह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें