फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः जीएमसीएच-32 में लगी आग, जान बचाने को भागे मरीज और तीमारदार

Fri, 10 May 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आग लगने के बाद मरीजों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब अस्पताल में ए ब्लॉक की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिक पैनल रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग तारों के रास्ते बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग का धुआं पूरे इमरजेंसी वार्ड और आसपास के एरिया में फैल गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट गया। इसके करीब आधे में घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही इस आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया गया है कि आग शाट सर्किट की वजह से लगी थी। 

घटना गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। जीएमसीएच-32 में इलाज करा रहे एक मरीज ने बताया कि वह इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था। तभी लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो चारों ओर धुआं भर गया था। इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें इमरजेंसी के बाहर से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग और धुआं देखकर मरीज और तीमारदार बचने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। बिल्डिंग के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पीसीआर, सेक्टर-34 थाना पुलिस समेत एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया था। 

विज्ञापन

बता दें कि जीएमसीएच-32 में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इलाज बाद उन्हें इमरजेंसी के बाहर शिफ्ट कर दिया जाता है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल में मौजूद थे। कोई व्हीलचेयर पर था तो कोई स्ट्रेचर पर। ऐसे में आग अगर पूरे बिल्डिंग में पहुंच जाती और भयावह रूप ले लेती तो जान-माल का काफी नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।   

इलेक्ट्रिक तार जलकर खाक 
आग लगने से इलेक्ट्रिक पैनल कमरे में तार पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। आग पर काबू पाने के बाद उन्हें बिजली कर्मियों की मदद से बदला गया। घटना के बाद जांच की जा रही है कि इलेक्ट्रिक पैनल में क्या फाल्ट था।

सेक्टर-49 के जंगलों में लगी आग 
वहीं गुरुवार शाम 4.48 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर-49 स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना पर दशेरू सिंह और परमजीत सिंह की अगुवाई में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जंगल में आग ने भयानक रूप ले लिया था। इसके बाद वहां से गुजरने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

हां, आग लगी थी, लेकिन वह मामूली थी। थोड़ी ही देर में आग को बुझा दिया गया था। -बीएस चवन, डायरेक्टर, जीएमसीएच-32 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें