फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, पंजाब के पूर्व उप महाधिवक्ता और साथी वकील जिंदा जले

Sun, 15 Nov 2020 02:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
होशियारपुर में कार में जिंदा जले दो वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर के वरिष्ठ वकील और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता व उनकी जूनियर एडवोकेट गीतू खुल्लर उर्फ सिया खुल्लर निवासी गुरु नानक नगर (होशियारपुर) की शनिवार की रात कार में जिंदा जल जाने से मौत हो गई। घटना के समय भगवंत और सिया किसी करीबी को दीपावली का गिफ्ट देकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


बाईपास के पास पेड़ से टकराने पर कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गुप्ता पंजाब सरकार के डिप्टी एडवोकेट जनरल ( उप महाधिवक्ता) के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सूचना मिलने पर उनके पारिवारिक सदस्य भी मौके पर पहुंचे। गाड़ी पुरहीरां बाईपास से चंडीगढ़ की तरफ मुड़ी और थोड़ा आगे जाते ही बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गाड़ी में भयंकर आग लग गई और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम होने की वजह से दोनों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


आग में जल जाने से दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी (एच) आरपीएस संधू और थाना मॉडल टाउन प्रभारी करनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। 

एसपी संधू ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कार को आग लग गई है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। जब तक आग बुझी तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता अपनी सहायक वकील सिया के साथ किसी करीबी को गिफ्ट देकर लौट रहे थे। थाना मॉडल टाउन के प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि धारा 174 की कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें