फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आरएमसी पाॅइंट पर लगी आग, शाहीमाजरा के लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में हुई जलन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं, आरएमसी पॉइंट की आग पर सियासी घमासान तेज, नेताओं ने नगर निगम को घेरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पॉश इलाके के पास स्थित आरएमसी (रेडी मिक्स कंस्ट्रक्शन/कचरा प्रबंधन) पॉइंट पर वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब सात बजे भड़की इस आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए करीब 16 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी। इस घटना के बाद मौके पर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण आसपास के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फेज-5 के साथ-साथ शाहीमाजरा गांव के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हुई। आग की लपटों के बिल्कुल नजदीक स्वराज ट्रैक्टर फैक्टरी स्थित है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रही। फायर अफसर लखविंदर सिंह ने बताया कि हवा का रुख फैक्टरी की ओर होने पर नुकसान हो सकता था। सीनियर डिप्टी मेयर आरपी शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और आरोप-प्रत्यारोप
घटना के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उन्होंने करीब साढ़े तीन साल पहले भी इस समस्या को लेकर धरना दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कानूनी नोटिस भी दिया जा चुका है और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का रुख करेंगे। बेदी ने आशंका जताई कि रिहायशी इलाके के नजदीक आरएमसी पॉइंट होने से भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने गमाडा पर 8 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बेचने के बावजूद समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधायक को चुनौती और समाधान की मांग
पूर्व मेयर बलबीर सिंह सिद्धू के भाई जीती सिद्धू ने विधायक कुलवंत सिंह को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि विधायक चुनाव लड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले आरएमसी पॉइंट को बंद करवाएं। जीती सिद्धू ने कहा कि यह काफी बड़ा इलाका है और इसे बंद करवाना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। उन्होंने विधायक से 50 गाड़ियां लेकर आरएमसी पॉइंट बंद करवाने को कहा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

आरएमसी पॉइंट बंद करने की पुरानी मांग
शाहीमाजरा के आरएमसी पॉइंट पर लगी आग ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह आग किसान मंडी वाली जगह पर लगे सूखे कूड़े और झाड़ियों में लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से इस कूड़ा पॉइंट को बंद करने और यहां जमा कचरे को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। फेज 5 निवासी सुखविंदर सिंह और विवेक जोशी ने बताया कि निगम ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालांकि किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें