फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी, 20 धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र, 10 तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 02:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

  • फायर टेंडर की 10 गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान
  • फैक्टरी में खड़ी तीन गाड़ियां भी जलकर हुई राख, साथ की फैक्टरी बची
विज्ञापन
पंचकूला में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित कलर उद्योग केमिकल फैक्टरी में मंगलवार रात साढ़े दस बजे भीषण आग लग गई। फैक्टरी में करीब एक के बाद एक 20 धमाके हुए। इससे आसपास स्थित फैक्टरी मालिक भी दिल दहल उठे। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। धुएं और आग की लपटें दूर से ही नजर आने लगी थी। 

विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिन्होंने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं, एसीपी नूपुर बिश्नोई, सेक्टर-14 थाना प्रभारी नवीन, सेक्टर-19 चौकी प्रभारी गुलाब सिंह घटना का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।  

इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित प्लाट नंबर-220 में कलर उद्योग के नाम से केमिकल बनाने की फैक्टरी है। जिसमें मंगलवार रात आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि बारिश न हुई होती तो क्षेत्र में भारी तबाही होती। इसके बाद भी आग की लपटों ने प्लॉट नंबर-219 की वीके लग्जरी हाउस फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन फायर टेंडर की गाड़ियों ने किसी तरह फैक्टरी को बचा लिया।
विज्ञापन


वहीं, कलर उद्योग फैक्टरी में खड़ी तीन गाड़ियां जलकर राख हो गईं। फैक्टरी के मालिक से घटना को लेकर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से मनाकर दिया। 


मौके पर ही आपस में भिड़ गए फैक्टरी मालिक
जिस वक्त कलर उद्योग फैक्टरी में आग लगी तो प्लॉट नंबर-219 वीके लग्जरी हाउस और प्लॉट नंबर-220 फैक्टरी के मालिक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को जमकर गालियां दीं।

वीके लग्जरी हाउस के मालिक सम्राट का आरोप है कि कलर उद्योग फैक्टरी संचालक हर साल आग लगाकर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले आग लगने से 10 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।  

फायर कर्मियों ने जान पर खेल बुझाई आग
कलर उद्योग फैक्टरी में लगी आग को बुझाने के लिए पंचकूला, कालका, जीरकपुर, डेराबस्सी की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर कर्मियों नेे जान की परवाह न करते हुए आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी का कहना था कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। लेकिन घटना में भारी नुकसान का अनुमान है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें