फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद से जागी पुलिस, 6 दिन बाद हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामले में FIR दर्ज

Sat, 15 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामले में FIR दर्ज
विज्ञापन
 सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज(जीसी-11) ब्वॉयज हॉस्टल से हेरिटेज फर्नीचर की चोरी मामले में आखिर पुलिस की नींद खुल गई और एफआईआर दर्ज हो गई है। अमर उजाला में लाखों की 4 हेरिटेज कुर्सियां फिर चोरी ..शीर्षक से छपी खबर के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले में हॉस्टल वार्डन द्वारा लिखित शिकायत देने पर भी पुलिस ने छ दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। शनिवार सुबह डीएसपी रामगोपाल और सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल जांच टीम के साथ सेक्टर-15 स्थित ब्लॉयज जनरल हॉस्टल पहुुंचे। जांच टीम ने हॉस्टल से चोरी हुए फर्नीचर की जगह के फिंगर प्रिंट, फोटो खिंचे और हॉस्टल वार्डन और स्टूडेंट्स से भी पूछताछ की है। 

हॉस्टल से लाखों की कीमत की 4 हेरिटेज कुर्सियां चोरी होने का मामला प्रकाशित होने के बाद ही पुलिस विभाग के अधिकारी हरकत में आए और सुबह 7.30 बजे घटना स्थल पर पहुंच गए। एफआईआर की कापी हॉस्टल वार्डन को भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज-11 के हॉस्टल से चोरी हुई थी चार हेरिटेज कुर्सियां

हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामले में FIR दर्ज - फोटो : File Photo
पूरे मामले की जांच के पुलिए एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाई गई है। जिसकी कमान डीएसपी रामगोपल को दी गई है। मामले में पुलिस को अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। लेकिन पुलिस ने वार्डन के बयान पर कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने हॉस्टल के आसपास की कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की चोरी वाले दिन की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पूरे मामले में हॉस्टल के कुछ कर्मचारियों और स्टूडेंट्स पर भी शक है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।  

चोरी का मामला सामने आने के बाद यूटी प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। जानकारी अनुसार कॉलेज प्रबंधन द्वारा करोड़ों की कीमत की हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा में कोताही बरती गई है। करोड़ों की कीमत की 40 के करीब हेरिटेज कुर्सियों को हॉस्टल के कमरे में रखा गया है। जबकि हॉस्टल की सुरक्षा पुख्ता नहीं है। चोरो के हाथ अगर कमरे हेरिटेज फर्नीचर वाले कमरे की चाबियां हाथ लग जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। 

डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने कहा कि मामले मेंपूरी रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हेरिटेज कुर्सियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। 
पुलिस द्वारा एक हफ्ते तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के मामले पर एसएसपी डॉ.सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें