फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सोशल मीडिया पर पोस्ट की केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता की गलत जानकारी, पंजाब पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 26 Mar 2023 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आईआईटी में मेरिट के आधार पर दाखिला नहीं लिया था बल्कि वह कॉपोर्रेट कोटे से पढ़े हैं। इसमें केजरीवाल की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी लगी थी। 
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी गलत जानकारी फैलाने के आरोप में पंजाब साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर सेल ने ट्विटर को पत्र लिखकर आरोपी व्यक्ति के अकाउंट की सारी जानकारी मांग ली है।

विज्ञापन


जिला रोपड़ के थाना नूरपुर बेदी के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी आप नेता नरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले एक टि्वटर हैंडल से पोस्ट डाली गई। इस पर लिखा था कि कट्टर ईमानदार पार्टी का एक और कारनामा। इसमें अरविंद केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी दी गई थी। इस पोस्ट के साथ फर्जी दस्तावेज भी अटैच किया गया था। 

इसमें लिखा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आईआईटी में मेरिट के आधार पर दाखिला नहीं लिया था बल्कि वह कॉपोर्रेट कोटे से पढ़े हैं। इसमें केजरीवाल की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी थी। नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद उनके पास कई लोगों के फोन आए। साइबर सेल ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 469, 419, 120-बी और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें