लुधियाना की रहने वाली छात्रा जाह्नवी बहल की शिकायत पर पुलिस ने साइबर स्टॉकिंग के मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत में जाह्नवी बहल ने बताया कि दुनिया भर से उन्हें धमकी मिल रही हैं। साइबर स्टॉकिंग जैसा मामला भारत में पहली बार हमारे जैसा युवा स्वीकार कर रहा है। बता दें कि साइबर स्टॉकिंग साइबर क्राइम ही है। इसमें कोई व्यक्ति या समूह इंटरनेट के जरिए दूसरे व्यक्ति का पीछा कर सकता है और उसे नुकसान पहुंचा सकता है। इसके जरिए धमकी देना, डेटा आदि से छेड़छाड़ भी की जा सकती है।
गौरतलब है कि छात्रा जाह्नवी बहल ने पहले भी कन्हैया को खुली बहस की चुनौती दी थी। जाह्नवी बहल रक्षा फाउंडेशन की युवा सदस्य हैं और पंजाब में लुधियाना के डीएवी स्कूल में पढ़ती हैं। वे कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं।