फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक पर जानलेवा हमले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में होली के दिन एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमले के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने इस मामले में आरोपियों, जांच अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी, सेक्टर-9 पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत दी। जिसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 14 माह बाद सेक्टर-56 निवासी सतीश, सुधीर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन



सेक्टर-56 पलसोरा निवासी 20 वर्षीय पीड़ित साहिल ने शिकायत में बताया था कि 25 मार्च 2024 की शाम 4 बजे सेक्टर-56 स्थित पार्क में उस पर हमला किया गया। वह घर के बाहर ग्रिल के पास खड़ा था। आरोप है कि देव, सतीश और सुधीर सहित 18-20 लड़कों ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने साहिल को ईंट से मारा और लात-घूंसों से पीटा। देव ने ईंट से चेहरे पर मारा जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे उठाकर पहले सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले गए और फिर सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत
पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि सेक्टर-56 पुलिस चौकी में तैनात अफसर सुखदेव व अन्य पुलिसकर्मियों ने अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है और न ही हमलावरों के खिलाफ ठोस कदम उठाया है। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, मारपीट, गाली-गलौज और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें